Advertisement

दुल्हा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार इनामी आरोपियों को शरण देने वाला सहयोगी गिरफ्तार

जौनपुर। चर्चित दुल्हा हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी अभियुक्तों को शरण देने वाले एक सहयोगी को खेतासराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गुरैनी-कलापुर नहर रोड स्थित तरसावां मोड़ से दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।

थाना प्रभारी खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर वांछित आरोपी प्रिन्स राजभर पुत्र विक्रम राजभर निवासी तरसावां थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी दुल्हा हत्याकांड में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों को संरक्षण और सहयोग देने में शामिल था। उसके खिलाफ थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-91/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक वर्मा, हेड कांस्टेबल बिरेन्द्र प्रसाद तथा कांस्टेबल शुभम शुक्ला शामिल रहे।

Amanki Shaan News