जौनपुर। मंगलवार रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी सीमा यादव (उम्र लगभग 22 वर्ष), पत्नी आदेश यादव, की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका का मायका इसी थाना क्षेत्र के बरौली गांव में बताया जा रहा है। घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए सिकरारा थानाध्यक्ष के सीओजी नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने आक्रोशित लहजे में कहा कि “एक घंटे बाद जानकारी दे पाएंगे, अभी जानकारी चाहिए तो थाने आ जाइए,” और फोन काट दिया।
थानाध्यक्ष के इस व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब पत्रकारों के साथ ऐसा रवैया अपनाया जा रहा है, तो आम फरियादियों के साथ व्यवहार कैसा होता होगा।













