Advertisement

बकरीद पर्व को लेकर रामपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

रिपोर्ट पत्रकार वेद प्रकाश शुक्ला 

रामपुर जौनपुर आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना रामपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता करते हुए पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता रामपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने की। इस दौरान एसडीओ मुरलीधर मौर्य, नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल, नगर पंचायसे कार्यालय सहायक मनीष शुक्ला, उपनिरीक्षक मंहगूराम, उपनिरीक्षक इस्लाम, उपनिरीक्षक राम आश्रय कुशवाहा,बाबूराम बिन्द,, उपनिरीक्षक छितेश्वर तिवारी , उपनिरीक्षक राजेंद्र धर पाण्डेय, उपनिरीक्षक तारकेश्वर रायसभासद इरफान अंसारी, आजाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल ने नगरवासियों को बकरीद पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा एवं प्रेम के साथ त्योहार मनाएं तथा नगर की स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। एसडीओ बिजली विभाग मुरलीधर मौर्य ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी अथवा अवैध रूप से लोड बढ़ाकर विद्युत का उपयोग न करे। यदि कोई ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सुरक्षित एवं नियमों के अनुसार बिजली उपयोग करने की अपील की। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने शासन की गाइडलाइन का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि कुर्बानी खुले स्थानों पर नहीं की जाएगी तथा सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बना रहा।

Amanki Shaan News