
जौनपुर। नगर क्षेत्र के मंडी नसीम खां के रहने वाले एसआई नजर अब्बास पुत्र स्वर्गीय इब्नुल हसन का लंबी बीमारी के कारण वाराणसी के हेरिटेज़ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया है।
वर्तमान में नजर अब्बास उप निरीक्षक की तैनाती जनपद बलियां में क्राइम ब्रांच कार्यालय पर थी। नजर अब्बास का पार्थीव शरीर उनके पैतृक आवास मंडी नसीम खां में पहुंचा तो क्षेत्रवासियों के साथ साथ परिवार में कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनकर आसपास व मोहल्ले के सभी लोग मौके पर उनके आवास पर पहुंच गयें।

जिला प्रशासन की तरफ से शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कोल व पुलिस लाइन से गार्द दस्ता समेत सभी पुलिसकर्मी उपस्थ्ति रहें। मृतक का बेटा आहान अब्बास उम्र दस वर्ष और बेटी चेरी की उम्र तकरीबन छह वर्ष है। पत्नी, भाई, बहन व मां को छोड़कर दुनियां से चलें गयें। जिनका पार्थीव शरीर धार्मिक रीति रिवाज के साथ शहर के बेगमगंज में स्थ्ति सदर इमाम बाड़े सुपुर्द ए खाक किया गया।













