Advertisement

नाबालिग के स्कूल बस चलाने के कारण पेड़ से टकराई वैन, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल

 

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में गुरुवार के दिन बच्चों से भरी स्कूल की वैन पेड़ से टकरा कर खाई में पलट गई। यह हादसा एक नाबालिग युवक के वैन चलाने के कारण बताया जा रहा है।

इस हादसे में नाबालिग चालक भी गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरी तरफ वैन में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के बेलवार गांव में एस.एस. पब्लिक स्कूल की वैन करीब 19 से 20 की संख्या में बच्चों लेकर जा रही थी।

जब वैन सड़क के किनारे खाई के पास पहुंची तो आचानक वह अनियंत्रित होकर पहले खाई में पलटी फिर एक पेड़ से जाकर टकरा गई। चीख पुकार सुनने के बाद पहुंचे ग्रामिणों ने वैन का शीशी तोड़कर घायल व अन्य बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में स्कूल की शिक्षिका संध्या यादव और छात्रा श्रेजा यादव भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल वाहनों की नियमित जांच कराने और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Amanki Shaan News