Advertisement

बिजली कनेक्शन काटे जाने पर ग्रामिणों में आक्रोश

 

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के कृष्णापुर गांव में बिजली कनेक्शन काटे जाने पर ग्रामिणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस मामले को लेकर ग्रामिणों ने प्रदर्शन किया है। आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा दो दर्जन से अधिक कनेक्शन काट दिया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह कार्यवाही रंजिश और अवैध वसूली के विरोध में हुई है। बिजली काटे जाने के बाद गांव के लोगों ने हाथ उपर करके विरोध किया है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामिणों ने बताया कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हम लोग थाने का घेराव करेंगे तो वहीं प्राइवेट लाइनमैन का दावा है कि एसडीओ के आदेश पर इन लोगों के कनेक्शन को काटा गया है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ ने बताया कि नोटिस के बाद नियमानुसार डिस्कनेक्शन किया गया है। बिजली के कनेक्शन कटने के इस मामले में ग्रामीण और विभाग के अलग अलग दावे हैं। जातिगत आधार पर निषाद बस्ती को निशाना बनाने का भी आरोप लग रहा है।

Amanki Shaan News