Advertisement

डिवाइडर से टकरा कर पलटी पिकअप, युवक गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-128 पर रोडवेज बस को ओवरटेक करने के कारण एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

इस हादसे में पिकअप की छत पर बैठे दिवाकर मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जौनपुर रेफर किया गया। बस में सवार सभी 6 यात्री, चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News