Advertisement

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार दानिश इकबाल

जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना खेतासराय में दर्ज मुकदमा संख्या 132/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 89, 115(2), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत वांछित आरोपी गुलशन विन्द पुत्र शोभनाथ विन्द निवासी चकमारुफपुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को रेलवे स्टेशन खेतासराय से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र तथा कांस्टेबल रामदेव शामिल रहे।

Amanki Shaan News