जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खरैयामऊ गांव में गुरूवार की सुबह संदिग्ध परिस्थ्तियों में एक 17 वर्षीय छात्र की उसके कमरे में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने नाबालिग युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक नाबालिग की पहचान खरैयामऊ गांव निवासी अमन सिंह के रूप में हुई है। अमन जमुहर बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था।
इस घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वह गुरुवार की सुबह अमन का काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों द्वारा काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए; अमन का शव पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घर में चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी मिलने के बाद मछलीशहर कोतवाली की पुलिस ने पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक तरफ स्थानीय लोग नाबालिग के फांसी लगाने का कारण घरेलू विवाद बता रहें हैं तो वहीं पुलिस के मुताबिक मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।










