Advertisement

छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसियों ने चार को लाठी डंडे से पीटा

 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना गुरूवार की शाम लगभग 7 बजे की है।

रविंद्र कुमार निषाद 46 वर्ष की पुत्री घर के बाहर शौच के लिए जा रही थी कि उसी समय एक युवक ने छेड़खानी किया, जिसका विरोध करने पर कहासुनी होते होते एक पक्ष के लोगों ने रविंद्र कुमार निषाद, दीपक 18 वर्ष, रेनू 38 वर्ष पत्नी रविंद्र कुमार, रवि को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना में घायल रेनू ने बताया कि शाम को ही पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, जिसके कारण उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। फिल्हाल पुलिस सभी घायलों का दूसरे दिन चिकित्सकिय परीक्षण जिला अस्पताल में भेजकर कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Amanki Shaan News