रिपोर्ट पत्रकार -दिलशाद अहमद सानू
बदलापुर (जौनपुर) : वर्ष 2012 में बदलापुर विधानसभा के गठन के बाद प्रथम विधायक बने ओमप्रकाश बाबा दुबे ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनसेवा को नई दिशा देने का कार्य किया. उन्होंने निःस्वार्थ भाव, ईमानदारी और स्पष्टवादिता के साथ जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा. अपने पाँच वर्षों के कार्यकाल में बाबा दुबे ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया. उनके नेतृत्व में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा
और जनता के बीच सुशासन की मजबूत पहचान बनी. बाबा दुबे ने सदैव भ्रष्टाचार और गलत तत्वों से दूरी बनाकर पारदर्शी कार्यशैली अपनाई. क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया. उनकी सादगी, कर्मठता और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा दुबे के कार्यकाल में विकास कार्यों को गति मिली और बदलापुर को एक नई पहचान प्राप्त हुई.















