Advertisement

बदलापुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बदलापुर (जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भालुवाही कस्बे के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग सड़क पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. सड़क पर खुलेआम हुई मारपीट से राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. बताया जा रहा है कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है तथा मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Amanki Shaan News