Advertisement

मछलीशहर तहसील सभागार में लगा विधिक साक्षरता शिविर, लोगों को बताए गए कानूनी अधिकार

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार शशि के निर्देशन एवं सचिव पूर्ण कालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह की देखरेख में एक विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर वरिष्ठ जनों के अधिकार एवं बच्ची देवी प्रति राज्य के दिशा निर्देशों के बारे में तहसील मछली शहर के सभागार में आयोजित किया गया।

सचिव सुशील कुमार सिंह ने प्राधिकरण राष्ट्रीय लोक अदालत एवं इसके अंगों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वरिष्ठ जनों को विधि के अंतर्गत आने का अधिकार प्राप्त हैं, जिसमें भरण पोषण के अधिकार से लेकर सभी योजनाओं में छूट और ब्याज दर में भी छूट शामिल है। बच्ची देवी प्रति राज्य के बारे में उन्होंने बताया कि यदि चार्जशीट प्रस्तुत करते समय तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसको जमानत लेने का अधिकार है व गिरफ्तार नहीं किया जा सकता जेल में बंद अभियुक्त लोगों के लिए अपने जमानत की व्यवस्था करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि न्याय व्यवस्था भावना पर नहीं, तर्क और साक्षी पर काम करते हैं साथ ही विधि और अन्य व्यवस्थाओं का दुरुपयोग ना हो यदि किसी वृद्ध के पास बच्चे नहीं है तो उसे भरण पोषण और अन्य अधिकार उन लोगों से मिल सकता है जो उसके संपत्ति के उत्तराधिकारी हैं उन्होंने अधिक से अधिक मुकदमों को सुलह के द्वारा समाप्त करने पर बल दिया।

वक्ताओं के क्रम में देवेंद्र कुमार यादव काउंसलर द्वारा बच्ची देवी बनाम स्टेट व वरिष्ठजनों के बारे में तहसीलदार रविरंजन कश्यप द्वारा तहसील विधिक सेवा समिति और उसके कार्यों के बारे में, चंदन राय के द्वारा वरिष्ठजनों को प्राप्त सुविधा और बच्चों को प्राप्त सुविधाएं और अधिकार के बारे में परमानंद मिश्रा लेखपाल द्वारा कल्याणकारी राज्य के बारे में बताया गया आलोक विश्वकर्मा ललित तिवारी हरी नायक तिवारी और अन्य वक्ताओं के द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ0 दिलीप कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि देश में भगवान राम जैसे अवतार पुरुष भी प्रातः काल उठकर माता-पिता और गुरु के पैर छूते थे, उन्होंने मध्यस्थता पैनल लाया डिफेंस काउंसिल सिस्टम पैरालीगल वॉलिंटियर्स एवं विवाद पूर्व मुकदमों के बारे में विस्तार से बताएं आभार का ज्ञापन संघ के महामंत्री आलोक विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

इस बैठक में सचिव सुशील कुमार सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, डॉ0 दिलीप कुमार सिंह काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव तहसीलदार मछलीशहर, रविरंजन कश्यप तहसीलदार, विवेक श्रीवास्तव लेखपाल, परमानंद मिश्रा चंदन राय बाल विकास अधिकारी, श्यामसुंदर यादव, मोहन तिवारी अशोक श्रीवास्तव हरि नायक तिवारी विकास यादव और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता वादकारीगण पुलिस प्रशासन के लोग और प्राधिकरण के राकेश कुमार यादव, सुनील कुमार मौर्य एवं परमानंद यादव उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News