बदलापुर(जौनपुर:)
तहसील क्षेत्र के मछली गांव में अखिलेश चंद्र शुक्ला और बीडीसी शिवम शुक्ला ने कलश यात्रा निकाली. इस यात्रा में क्षेत्र की माताएं, बहनें और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए. कलश यात्रा गांव में स्थित सभी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए आगे बढ़ी. विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद देवी-देवताओं के जयकारे लगाए गए. तेज धूप और गर्मी को देखते हुए यात्रा में शामिल लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. दिनेश चंद्र यादव, शिवम शुक्ला (बीडीसी), वीरेंद्र यादव (वकील) और अखिलेश यादव सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी और ठंडा पेय उपलब्ध कराया,
जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली. उमेश चंद्र शुक्ला, सुरेश चंद्र शुक्ला, पेशकार शुक्ला, सुभाष शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, घनश्याम शुक्ला और सुशील शुक्ला बिपिन शुक्ला दीपक शुक्ला ने यात्रा में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और उनका स्वागत किया. इस अवसर पर मछली गांव के पूर्व प्रधान डॉ. चंद्रकांत शुक्ला, अध्यापक देवी साहब दुबे, अध्यापक इंद्रपक शुक्ला, अजय पाण्डेय, ग्राम प्रधान जगदीश पाण्डेय और भावी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे.













