जौनपुर। सुजानगंज, स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद स्थित गौरीशंकर मंदिर के बगल गुरुवार देर रात एक दुकान में अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार पूरा कोदई (फरीदाबाद) गांव निवासी संजय त्रिपाठी पुत्र मोहन लाल त्रिपाठी की मंदिर के पास दुकान है।
पीड़ित का आरोप है कि 14 मई की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन उनकी दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर सुजानगंज थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।















