Advertisement

स्कूल परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह स्कूल परिसर में युवक का शव देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। युवक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर जांच जारी है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Amanki Shaan News