Advertisement

अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट पत्रकार विजय उपाध्याय 
शाहगंज, जौनपुर।
लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई एवं पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में तहसील अधिवक्ता समिति शाहगंज ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस संबंध में समिति ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
समिति की आपात बैठक अध्यक्ष लालचन्द्र गौतम एडवोकेट की अध्यक्षता में समिति सभागार में आयोजित हुई, जिसका संचालन महामंत्री राजीव कुमार सिंह ‘डब्लू’ ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने लखनऊ की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे न्याय व्यवस्था पर हमला बताया।
बैठक में वक्ताओं ने मांग की कि लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को कम से कम दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही अधिवक्ताओं के चेंबरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई।
अधिवक्ता समिति ने घोषणा की कि विरोध स्वरूप सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Amanki Shaan News